मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

प्रखंड अंतर्गत शाहनगर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई नागेंद्र कुमार सिंह ने पूर्व में मारपीट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत शाहनगर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई नागेंद्र कुमार सिंह ने पूर्व में मारपीट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि शाहनगर गांव निवासी महात्मा यादव उर्फ महतो यादव के पुत्र अशोक यादव पूर्व में मारपीट मामले में आरोपी था. जिसे गिरफ्तार कर कार्यवाही के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

शराबी गिरफ्तार

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के तेतरहाट गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एसआई मंटू कुमार ने एक शराबी को गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी देते तेतरहाट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि तेतरहाट निवासी लक्ष्मण साव के पुत्र सनी साव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया एवं मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >