एबीवीपी के स्थापना दिवस पर लखीसराय में रक्तदान शिविर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर लखीसराय के केएसएस कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

- फोटो -स्थापना दिवस पर रक्तदान करते एबीवीपी कार्यकर्त्ता प्रतिनिधि, लखीसराय. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर लखीसराय इकाई ने केएसएस कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में परिषद कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का परिचय दिया. शिविर का उद्घाटन केएसएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित कुमार, अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष विकास कुमार तथा केएसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।. अभाविप के विभाग संयोजक मनीष यदुवंशी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है. परिषद स्थापना काल से ही छात्र हित के साथ राष्ट्र हित और समाज सेवा में सक्रिय है. यह शिविर युवाओं में सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करेगा. जिला संयोजक साहिल प्रकाश ने कहा, "एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है. अभाविप का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भाव विकसित करना है. " अतिथियों ने युवाओं से नियमित रक्तदान का आह्वान किया. शिविर में लव, धर्मपाल, विश्वजीत, मनीष, सौरभ, अभिनाश, अवनीश, अनुज, अंकित, सतीश, अंजली, भारती, रोहिणी, रोहित समेत कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >