अभयपुर और मसूदन स्टेशन का होगा कायाकल्प

बैठक का सबसे बड़ा आकर्षण अभयपुर रेलवे स्टेशन के बुनियादी ढांचे में सुधार रहा.

मालदा डीआरएम जल्द ही दोनों स्टेशनों का करेंगे निरीक्षण

मसूदन में फुटओवर व्रिज का भी होगा निर्माण, अभयपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म की बढ़ेगी चौड़ाई

पूर्व जिप सदस्य ने डीआरएम से मुलाकात के बाद कही बात

पीरीबाजार. पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार ने सोमवार को मालदा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता से मुलाकात की. इस बैठक में अभयपुर और मसूदन रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. वहीं अभयपुर स्टेशन का ””अमृत भारत”” की तर्ज पर विकास किये जाने की बात कही गयी. बैठक का सबसे बड़ा आकर्षण अभयपुर रेलवे स्टेशन के बुनियादी ढांचे में सुधार रहा. आशुतोष कुमार के प्रस्ताव पर डीआरएम ने प्लेटफार्म संख्या दो और तीन की चौड़ाई बढ़ाने पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है. इस परियोजना पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. वहीं कहा गया कि अभयपुर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के मानकों के अनुरूप विकसित किया जायेगा और सभी कार्यों को अप्रैल माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. मसूदन स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीआरएम ने आश्वस्त किया कि बहुप्रतीक्षित फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जायेगा. स्टेशन के जर्जर प्लेटफॉर्म की सतह की अविलंब मरम्मत की जायेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए एक नये स्टेशन भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है. उनका लक्ष्य क्षेत्र के यात्रियों को विश्वस्तरीय और सुरक्षित रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करना है. आशुतोष कुमार ने कहा कि डीआरएम के साथ हुई बैठक बेहद सकारात्मक रही है और उन्होंने इन योजनाओं पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि मंडल रेल प्रबंधक ने जल्द ही अभयपुर और मसूदन स्टेशनों का स्वयं निरीक्षण करने की बात कही है, ताकि विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर कर कार्य शुरू किया जा सके.

———————————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >