Lakhisarai,पारिवारिक विवाद में युवक नें फांसी लगाकर दी जान
Copied link
पारिवारिक विवाद में युवक नें फांसी लगाकर दी जान
लखीसराय से राजेशकुमार की रिपोर्ट,
टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 संतर मुहल्ला में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान सुभाष मोदी के 22 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक सुभाष मोदी परदेस में रहकर मजदूरी करते हैं जबकि उनकी पत्नी अपने पुत्र के साथ संतर मुहल्ला स्थित मकान में रहते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को मां-बेटे में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ तथा शाम में मां अपने एक रिश्तेदार के शादी में गयी हुई थीं. वहीं देर रात अमृत कुमार फांसी लगाकर अपनी इलीना समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.