जिलाधिकारी ने दिवंगत चिकित्सक के चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित

श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम, लखीसराय के संस्थापक सचिव एवं समाजसेवी स्व डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सिंह और उनकी धर्मपत्नी, समाजसेविका व प्रसिद्ध चिकित्सक स्व डॉ राजकिशोरी सिंह को उनके धार्मिक

अशोकधाम के संस्थापक सचिव को मिलेगा सिनेयात्रा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

रविवार की रात अशोक धाम में चिकित्सक दंपत्ति के पुण्य स्मृति दिवस के मौके आयोजित की गयी श्रद्धांजलि सभा

लखीसराय. श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम, लखीसराय के संस्थापक सचिव एवं समाजसेवी स्व डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सिंह और उनकी धर्मपत्नी, समाजसेविका व प्रसिद्ध चिकित्सक स्व डॉ राजकिशोरी सिंह को उनके धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के लिए मरणोपरांत “सिनेयात्रा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया जायेगा. यह घोषणा सिनेयात्रा के संस्थापक सचिव एवं फिल्मकार रविराज पटेल ने स्व दंपत्ति की द्वितीय पुण्य स्मृति के अवसर पर अपने वक्तव्य के दौरान की. अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, मंदिर ट्रस्ट के वर्तमान सचिव सह डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के पुत्र डॉ कुमार अमित, ट्रस्ट के सदस्य राजेंद्र सिंघानिया, डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ विनिता सिन्हा, डॉ रूपा, डॉ हरि प्रिया, कमलनयन पांडेय, सीताराम सिंह, प्रो. मनोरंजन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सहित सैकड़ों प्रबुद्धजनों दिवंगत चिकित्सक दंपत्ति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान सूबे के डिप्टी सीएम सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने दूरभाष के माध्यम से श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों व अशोक धाम में दिये योगदान पर चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं इस दौरान रविराज पटेल ने कहा कि स्व डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सिंह और स्व डॉ राजकिशोरी सिंह ने जीवन भर समाज, संस्कृति और धर्म के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवा की. उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. इसी भावना के साथ सिनेयात्रा द्वारा उन्हें मरणोपरांत यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि सिनेयात्रा के मंच से पूर्व में पार्श्व गायक पद्मविभूषण उदित नारायण, पद्मभूषण स्व. शारदा सिन्हा, अभिनेता कुणाल सिंह और इतिहासकार स्व. आलोक रंजन जैसी विभूतियों को सम्मानित किया जा चुका है. इस कड़ी में अशोक धाम के संस्थापक सचिव और उनकी धर्मपत्नी का चयन लखीसराय के लिए गौरव का विषय है.

मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि स्व. डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सिंह जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए पथ प्रदर्शक हैं. उन्हें यह सम्मान मिलना सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करेगा. इस अवसर पर यह भी घोषणा की गयी कि स्व डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सिंह की स्मृति में “निश्छल नायक” नामक पुस्तक का प्रकाशन किया जायेगा, जिसका संपादन फिल्मकार रविराज पटेल करेंगे. पुस्तक में डॉ सिंह के सामाजिक और धार्मिक योगदान पर आधारित संस्मरण लेख आमंत्रित किये गये हैं. लेख भेजने की अंतिम तारीख 28 फरवरी निर्धारित की गयी है. यह पुस्तक आगामी सात अप्रैल 2026 को अशोकधाम महोत्सव के अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा लोकार्पित की जायेगी. इस निर्णय से परिवार में हर्ष का माहौल है. डॉ सिंह के पुत्र एवं श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर न्यास के सचिव डॉ कुमार अमित, पुत्री डॉ हरिप्रिया सहित मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंघानियां, डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, पंडित कमल नयन पांडेय, सीताराम सिंह, प्रो मनोरंजन कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने इस सम्मान का स्वागत और सराहना की है.

—————————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHARATH TRIPATHI

SHARATH TRIPATHI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >