घर में सो रही महिला को सांप डसा, इलाज के दौरान मौत

घर में सो रही महिला को सांप डसा, इलाज के दौरान मौत

रामगढ़ चौक. कैंदी पंचायत के शेखपुरवा गांव में अपने कमरे में सो रही महिला की मौत सांप डसने से हो गयी. जानकारी के मुताबिक शेखपुरवा गांव निवासी वीरेंद्र मांझी के पत्नी ममता देवी मंगलवार की संध्या खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी. सोने के दौरान उसे रात को जब कुछ चुभने जैसा महसूस हुआ तो उन्होंने लाइट जलाकर देखा उनके बिस्तर पर एक विषैला सांप था. लाइट आन होने पर सांप भाग गया. महिला द्वारा हो हल्ला करने पर परिवार का सदस्य पहुंचे. घटना की जानकारी होने पर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया. उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी. हलसी प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि जोगेंद्र राय ने बताया कि महिला गरीब परिवार से है. उसके आश्रितों के लिये सरकारी मुआवजे की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >