महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पुरानी बाजार स्थित अधिवक्ता गुप्तेश्वर सिंह के आवास पर समाज के लोगों ने किया नमन

लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार मारवाड़ी मुहल्ला, वार्ड संख्या 11 स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता गुप्तेश्वर सिंह के आवास पर सोमवार देर शाम महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासंघ के जिला सचिव राम दरस सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने की. अध्यक्ष राम दरस सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर समाज एवं देश के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया. इस दौरान वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और महाराणा प्रताप के जीवन एवं संघर्ष पर प्रकाश डाला. वरिष्ठ अधिवक्ता गुप्तेश्वर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज तक सीमित नहीं थे, बल्कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सर्व समाज और आम जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने समाज को स्वतंत्रता का मंत्र दिया और कभी भी गुलामी स्वीकार नहीं की. उन्होंने किसी भी प्रकार के प्रलोभन को महत्व नहीं दिया और आत्मसम्मान के साथ जीने की सीख दी. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का अतुलनीय युद्ध कौशल और शत्रुओं के प्रति उनकी आक्रामकता अद्भुत थी. उनका समावेशी विचार ही समाज के सभी वर्गों के लिए संबल बना. समाज के सहयोग से ही उनकी महानता साकार हुई. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर सर्वसम्मति से महाराणा प्रताप की प्रतिमा के प्रतिस्थापन का भी समर्थन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में सेवानिवृत्त दारोगा केदार प्रसाद सिंह, उमाकांत सिंह, अनिल सिंह, सुमन सिंह, मदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >