आज से तीन दिवसीय बिहार दिवस का होगा आयोजन

आज जिले में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का आयोजन प्रारंभ होगा. जिसमें नगर भवन में रविवार की सुबह दस बजे से संध्या पांच बजे तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा

लखीसराय आज जिले में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का आयोजन प्रारंभ होगा. जिसमें नगर भवन में रविवार की सुबह दस बजे से संध्या पांच बजे तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. जिला जनसंपर्क विभाग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रविवार को समूह लोक, रंगोली, पेंटिंग, मूर्तिकला का आयोजन किया जायेगा. वहीं संध्या वेला में पटना की सुरांगना की टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी. वहीं सोमवार को दूसरे दिन समूह लोक नृत्य, कविता लेखन, वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जबकि संध्या वेला में नीलोत्पल मृणाल ग्रुप एवं कला जत्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. वहीं अंतिम दिन मंगलवार की सुबह दस बजे से फरोग ए उर्दू सेमिनार एवं संध्या में कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >