शिव-पार्वती मंदिर में चोरी, भगवान भी चोरों से नहीं रहे सुरक्षित

शिव-पार्वती मंदिर में चोरी, भगवान भी चोरों से नहीं रहे सुरक्षित

टाउन थाना से कुछ सौ मीटर दूर मंदिर का ताला तोड़ ले गये पीतल के बर्तन

लखीसराय. शहर में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले जहां चोर घरों को निशाना बनाते थे, वहीं अब मंदिरों में विराजमान भगवान भी सुरक्षित नहीं रह गये हैं. सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने टाउन थाना से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर के शिव-पार्वती मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने मंदिर के एक बंद कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में मंदिर के पुजारी रविरंजन पांडे द्वारा टाउन थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन के अनुसार चोरों ने मंदिर के स्टोर रूम में रखी अलमारी एवं गोदरेज का ताला तोड़कर एक बड़ा परात तथा पीतल के छोटे-छोटे बर्तन चुरा लिये. बताया जाता है कि इससे पूर्व भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है. पिछली बार चोरों ने करीब 15 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ किया था. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में आक्रोश और भय का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ पल्लवी सागर, सीओ अजय कुमार राठौर, आरओ रौशन कुमार एवं टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि मंदिर के पुजारी रविरंजन उर्फ छोटू पांडे द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >