श्रीमद्भागवत कथा को लेकर बुधवार को निकला जुलूस

श्रीमद्भागवत कथा को लेकर बुधवार को निकला जुलूस

हलसी. प्रखंड के बल्लोपुर पंचायत अंतर्गत मतासी ग्राम में आगामी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. 15 से 21 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान को लेकर बुधवार को पूरा गांव भक्तिमय हो गया. आयोजन की पूर्व तैयारी के रूप में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और रामधुनी के साथ भव्य जुलूस निकाला और अपने ग्राम देवता को आमंत्रित किया. इस दौरान सिद्धनाथ मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण भी किया गया. सिद्धनाथ नगरी मतासी में आयोजित होने वाले इस ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास के रूप में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) के कृपापात्र पंडित पूज्य पंकज शास्त्री जी महाराज पधार रहे हैं. उनके मुखारविंद से भक्त भागवत अमृत का पान करेंगे. इस महायज्ञ में मुख्य जजमान की भूमिका शिवेंद्र कुमार उर्फ डबलू निभा रहे हैं. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. ध्वजारोहण के पश्चात भक्तों को संबोधित करते हुए पंडित पंकज शास्त्री ने कहा कि इस कथा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा और विश्व का कल्याण है. उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य के हृदय में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य जागृत होता है. वहीं समाजसेवी विपिन बिहारी भारती ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सुख-शांति और आपसी भाईचारा मजबूत होता है. ग्राम देवता के पूजन और ध्वजारोहण का कार्य पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित सत्यनारायण मिश्रा एवं पंडित राम विनय पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया. इस अवसर पर ललन प्रसाद सिंह, देवेंद्र सिंह चौरही, राधे सिंह, अवधेश सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मीकांत, त्रिवेणी सिंह, अनंत कुमार, टुनटुन कुमार, कुमारी पुष्पा, रौशनी कुमारी, निशु कुमारी, नीलम देवी, वीणा देवी, मीना देवी, गीता देवी, रीता देवी, प्रतिभा देवी, सुनैना देवी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >