ईद पर अल्लाह से देश में शांति की मांगी दुआ

मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को धूमधाम से ईद का पर्व मनाया. लोग सुबह उठते ही ईदगाह व मस्जिद पहुंचने की तैयारी में जुट गये

मुस्लिम समाज के लोगों ने मनाया ईद उल फितर का पर्व

सुबह उठकर ईदगाह व मस्जिदों में की नमाज अदा

एक-दूसरे के गले मिलकर ईद का दिया मुबारकबाद, सेवई दूध का उठाया लुफ्त

मित्र एवं रिश्तेदार के घर पहुंचकर तैयार स्वादिष्ट व्यंजन का उठाया लुफ्त, दी एक दूसरे को बधाई

लखीसराय. मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को धूमधाम से ईद का पर्व मनाया. लोग सुबह उठते ही ईदगाह व मस्जिद पहुंचने की तैयारी में जुट गये. सुबह आठ बजे लोग नहा धोकर ईदगाह व मस्जिद की ओर रवाना हो गये. सबसे पहले नमाजियों ने ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा किया. जिसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया. शहर के थाना चौक के समीप ईदगाह के समीप बड़ी एवं छोटी दरगाह इंग्लिश मोहल्ले के नमाजियों ने नमाज अदा की. साथ ही नमाजियों ने बताया कि ईद के मौके पर अल्लाह से देश में शांति अमन एवं अपने देश के सुरक्षा समक्षता को लेकर दुआ मांगी. ईद को लेकर बच्चे, बूढ़े एवं बड़े नए कपड़े पहनकर अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों के यहां पहुंचे. हालांकि दोपहर को बारिश के कारण ईद को लेकर लोग कम ही अपने घरों से निकले. शाम को दावती अपने मित्र के यहां पहुंचकर ईद का सेवई दूध का लुफ्त उठाया. वहीं गढ़ी विशनपुर, इंग्लिश मोहल्ला, हाकिमगंज एवं वृंदावन में दावतियों ने अपने करीबी लोगों के यहां पहुंचकर लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया. गढ़ी बिशनपुर के मो. आरिफ, मो मिस्टर ने अपने कई हिंदुओं मित्रों को घर पर बुलाकर स्वागत किया एवं एक दूसरे को ईद का मुबारक दिया. वहीं खगौर मुखिया नाजिका खातून एवं मुखिया प्रतिनिधि मो इरफान ने भी कई हिंदू मित्रों को अपने यहां दावत खिलाया. हिंदू मित्र ने भी ईद का मुबारकबाद दिया. इसी तरह पूर्व वार्ड पार्षद मो फैयाज, वार्ड नंबर चार के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो हीरा के यहां भी देर शाम तक दावत चली. ईद को लेकर शहर के इंग्लिश, छोटी एवं बड़ी दरगाह, पचना रोड एवं सदर प्रखंड के बालगुदर, गढ़ी बिशनपुर, हाकिमगंज, वृंदावन एवं गोड्डी समेत अन्य गांव में खुशी का माहौल देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >