Lakhisarai News : पंचकुंडीय 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

पंचकुंडीय 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

हलसी (लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट, Lakhisarai News : प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत गौरा ग्राम में सोमवार को पांच कुंडीय 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर भाग कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा में शामिल मुख तिथि एवं विशिष्ट तिथि जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी, प्रमुख सुनीता देवी, बल्लोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार डब्ल्लू, रामगढ़ चौक जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, जदयू नेता विपिन सिंह, योगेंद्र मंडल ने फीता काटकर शुभारंभ किया. कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से 1111 कुमारी कन्या व सुहागिन महिलाओं के द्वारा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकल नगर भ्रमण करते हुए जलाभिषेक को लेकर ठेकही ग्रामीण तालाब में आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री के मंत्र उच्चारण के साथ जलाभिषेक किया गया. कलश शोभा यात्रा करीब आठ किलोमीटर तक पैदल निकाली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravikant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >