दुष्कर्म के विरोध में ग्रामीणों का धरना

धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व राजद विधायक लक्ष्मीपुर : पिछले दिनों बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी की पहचान और अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में ग्रामीण लगातार नौ वें दिन भी धरना जारी रहा. मौके पर पूर्व राजद विधायक विजय प्रकाश […]

धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व राजद विधायक

लक्ष्मीपुर : पिछले दिनों बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी की पहचान और अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में ग्रामीण लगातार नौ वें दिन भी धरना जारी रहा. मौके पर पूर्व राजद विधायक विजय प्रकाश ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसी सहायता व अपने ताकत के दम पर इस क्षेत्र के लोगों ने संगठन बनाकर सरकार को जगाने व प्रशासन को आगाह करने का काम अबतक संवैधानिक रूप से कर रहे हैं जो काफी सराहनीय हैं.

इन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पीड़ित बच्ची के इलाज में दवा के लिए सहायता राशि नहीं दी जा रही है. यह निकम्मी सरकार का द्योतक है. सूबे की सरकार की आलेचना करते हुए कहा कि इस सरकार को आम आदमी की परेशानी सुनने व जानने के लिए फुरसत नहीं है. पूरे बिहार में बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार से आम लोग त्रहिमाम कर रही है और सरकार सुशासन की राग अलापने में लगी हुई है. इन्होंने यह भी कहा कि हम इस दु:ख की घड़ी में आपके हर कदम के साथ राजद परिवार चलने को तैयार हैं. मेरे द्वारा जो भी संभव होगा पीड़िता को हरसंभव मदद करने का प्रयास करूंगा. मौके पर समाजसेवी संजय सौरव ने कहा कि हमलोग लगातार 9 दिनों से बच्ची के साथ दुष्कर्म के खिलाफ धरना पर बैठे हुए और ना तो कोई मंत्री,विधायक या प्रशासन का कोई पदाधिकारी ही परिजनों से मिलने के लिए पहुंचा है और ना ही ग्रामीणों से मिलकर ढ़ांढ़स बंधाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >