अंचलाधिकारी कार्यालय सहायक 9500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

लखीसराय: बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने लखीसराय जिला के सूर्यगढा अंचलाधिकारी कार्यालय में सहायक पद पर कार्यरत अभय कुमार को उनके कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर आज 9500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. ब्यूरो के महानिदेशक पी के ठाकुर ने बताया कि सूर्यगढा थाना अंतर्गत मानिकपुर […]

लखीसराय: बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने लखीसराय जिला के सूर्यगढा अंचलाधिकारी कार्यालय में सहायक पद पर कार्यरत अभय कुमार को उनके कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर आज 9500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

ब्यूरो के महानिदेशक पी के ठाकुर ने बताया कि सूर्यगढा थाना अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी और परिवादी मनोज महतो को उनकी जमीन मापी का नकल देने के एवज में उनसे रिश्वत के तौर पर आज 9500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उन्हें पटना स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >