राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने लखीसराय टीम वैशाली रवाना

लखीसराय : गुरुवार से वैशाली जिला मुख्यालय में शुरू हो रहे राज्यस्तरीय युवा महोत्सव को लेकर विभिन्न विद्या में जिला स्तर पर चयनित कलाकारों का दल महोत्सव में भाग लेने के लिए बुधवार को लखीसराय केआरके मैदान से प्रस्थान किया. डीइओ त्रिलोकी सिंह, डीपीओ विजय कुमार मिश्रा द्वारा दल को हरी झंडी दिखा कर शुभकामना […]

लखीसराय : गुरुवार से वैशाली जिला मुख्यालय में शुरू हो रहे राज्यस्तरीय युवा महोत्सव को लेकर विभिन्न विद्या में जिला स्तर पर चयनित कलाकारों का दल महोत्सव में भाग लेने के लिए बुधवार को लखीसराय केआरके मैदान से प्रस्थान किया. डीइओ त्रिलोकी सिंह, डीपीओ विजय कुमार मिश्रा द्वारा दल को हरी झंडी दिखा कर शुभकामना के साथ रवाना किया गया. जिला स्तर पर चयनित सभी नौ विद्याओं में कुल 57 प्रतिभागियों में से 45 वैशाली महोत्सव में भाग लेने गये हैं. यह जानकारी जिला लोक शिक्षा समिति के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >