गरीबनगर में श्री श्री 1008 महारूद्र हनुमान महायज्ञ, छठे दिन राम कथा ने बढ़ाया भक्तिमय उत्साह
छठे दिन राम कथा ने बढ़ाया भक्तिमय उत्साह
पूज्य दीदी जी ने सुनाई श्रीराम की बाल लीला, यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
मेदनीचौकी. माणिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीबनगर गांव में श्री श्री 1008 महारूद्र हनुमान महायज्ञ के छठे दिन श्री धाम वृंदावन से पधारी पूज्य देवी श्री दीदी जी के शुमधुर वाणी द्वारा श्रीराम कथा को आगे बढ़ाते हुए श्रवण करने आये श्रद्धालुओं को बताया कि राम कथा हमें मर्यादा में रहने की सीख प्रदान करती है. उन्होंने यज्ञ की महिमा का बखान करते हुए राम जी की बाल लीला का श्रवण कराया. बाल लीला के श्रवण से सभी भक्तों में वत्सल भाव देखने को मिला. राम जी गुरुकुल जाकर के अल्पकाल में विद्या को ग्रहण कर विश्वामित्र जी के साथ जाकर के यज्ञ किये. जीभज्ञक्षा किये. दुस्ट राक्षसों का संघार श्राप से पत्थर की मुर्ति बनी अहिल्या को श्राप से उद्धार किया. पूज्य दीदी जी की राम कथा में भगवान राम करुणा के अवतार हैं, भक्त वत्सल है, सभी भक्तो के अंदर राम कथा के प्रति भाव उमड़ता देखने को मिला. इधर, यज्ञ आयोजन के छठे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है. यज्ञ में विभिन्न प्रकार के देवी-देवताओं की मूर्ति को देखने के लिए सभी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन करते देखा गया. मनोरंजन के लिए तारामाची, ब्रेक डांस, जलपरी, मिकी माउस, मौत के कुआं तथा मीना बाजार आदि में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गयी. कथावाचन मंडप और रास लीला में भी श्रद्धालु देखने के लिए जमकर डटे रहे. रामधुन संकीर्तन एवं यज्ञ मंडप में पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार से उठते गूंज से वातावरण में भक्तिमय का माहौल बना रहा.