लखीसराय : किऊल से जमालपुर जाने वाली डीएमयू ट्रेन शनिवार की सुबह मेन लाइन में चली गयी. इससे ट्रेन में सवार लोगों मे अफरा तफरी मच गयी. ट्रेन चालक भूल की सुधि ली तब ट्रेन को पुन: किऊल स्टेशन पर लाकर खड़ी कर दी. स्टेशन प्रबंधक सुशील प्रसाद चौधरी ने जानकारी मिलते ही मेन लाइन के तरफ जाकर स्थिति का जायजा लिया. यात्रियों व रेल प्रशासन के बीच मची कोहराम के बादा 53428 अप ट्रेन एक घंटा विलंब से 6:30 बजे किऊल स्टेशन से जमालपुर के लिए खुली. स्टेशन प्रबंधक श्री चौधरी ने बताया कि किऊल से किऊल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन 5:30 बजे सुबह खुलती है.
लेकिन शनिवार को यह ट्रेन 5:31 बजे किऊल पहुंची व सिग्नल की खराबी के कारण मेन लाइन में चली गयी. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच रिपोर्ट तैयार किया है. जिसमें ट्रेन के आगमन के बाद मेन लाइन में चले जाने की वस्तुस्थिति स्पष्ट किया है. इसके साथ ही उन्होंने जांच रिपोर्ट में सिग्नल या इंटरलॉक की गलती होने की भी संभावना प्रकट की. इस मामले की जांच के लिए दानापुर रेल डिविजन के द्वारा जांच कमेटी गठन कर किऊल भेजा गया. जांच कमेटी के द्वारा वस्तुस्थिति की जांच कर दानापुर रेल डिविजन के संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जायेगी.
