मारपीट, दो भाई जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

लखीसरायः जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में बुधवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर मारपीट में दो भाई जख्मी हो गये. घटना में रामचंद्रपुर निवासी स्व रामकृष्ण राम के पुत्र विजय कुमार राम व चंदन राम जख्मी हो गये. इस बाबत घायल विजय कुमार राम के बयान पर पिपरिया थाना कांड […]

लखीसरायः जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में बुधवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर मारपीट में दो भाई जख्मी हो गये. घटना में रामचंद्रपुर निवासी स्व रामकृष्ण राम के पुत्र विजय कुमार राम व चंदन राम जख्मी हो गये.

इस बाबत घायल विजय कुमार राम के बयान पर पिपरिया थाना कांड संख्या 07/14 के तहत ग्रामीण बनारसी राम के पुत्र मुकेश राम, सुबोध राम एवं विकास राम तथा राजेंद्र राम के पुत्र शिबू राम व कमल राम के पुत्र शालो राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पिपरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >