मारपीट कर 5.50 लाख रुपये के जेवर की लूट

लखीसराय : लखीसराय रेलवे प्लेटफॉर्म-2 पर गुरुवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने एक यात्री को घायल कर लूटपाट की.अपराधियों ने यात्री के पास से 5.50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात लूट लिये. पीड़ित लखीसराय कवैया थाना क्षेत्र निवासी श्याम वर्मा सुबह में कोलकाता से हावड़ा – राजेंद्र नगर सुपर फास्ट एक्सप्रेस से लखीसराय […]

लखीसराय : लखीसराय रेलवे प्लेटफॉर्म-2 पर गुरुवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने एक यात्री को घायल कर लूटपाट की.अपराधियों ने यात्री के पास से 5.50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात लूट लिये. पीड़ित लखीसराय कवैया थाना क्षेत्र निवासी श्याम वर्मा सुबह में कोलकाता से हावड़ा – राजेंद्र नगर सुपर फास्ट एक्सप्रेस से लखीसराय स्टेशन उतरे थे. ट्रेन के जेनरल बोगी लखीसराय स्टेशन के पश्चिमी केबिन के निकट लगा रहने की वजह से श्री वर्मा ट्रेन से उतर कर प्लेटफॉर्म की ओर जा रहे थे. इसी दौरान लगभग आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया व उनसे जेवरात से भरा बैग छीन लिया.

श्री वर्मा ने बताया कि इस दौरान अपराधियों के प्रहार से उनके बायें गाल पर गहरी चोटें भी आयी है. लूटपाट व हमला करने वाले अपराधियों में उन्होंने दो लड़कों को पहचान लिया है, जो काली पहाड़ी मुहल्ले के भागीरथ वर्मा के पुत्र सोनू वर्मा व जीतू वर्मा था. उसके साथ पांच अन्य लड़के भी थे, जिसे वे नहीं पहचान सके. श्री वर्मा ने बताया कि लुटेरे द्वारा छीने गये बैग में कोलकाता से खरीदारी करके ला रहे 5.50 लाख रुपये के जेवरात थे.
मारपीट कर 5.50 लाख…
उन्होंने जीआरपी किऊल में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है. किऊल जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच व अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
लखीसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
किऊल जीआरपी में दर्ज की गयी प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >