लखीसराय से राजीव मुरारी की रिपोर्ट Lakhisarai News : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई. अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं, लंबित मामलों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने त्वरित समाधान एवं प्रभावी निष्पादन हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी तथा सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाय. पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा में बेहतर एवं संतोषजनक परिणाम सामने आये, जिस पर एसडीएम ने संबंधित पदाधिकारियों की सराहना करते हुए इसी प्रकार कार्य गति बनाये रखने का निर्देश दिया. वहीं, बिना पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की गयी, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके.
Lakhisarai News : एसडीएम ने दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई.
