लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के चितरंजन रोड स्थित शिवेन स्टील वर्क्स दुकान में सोमवार की रात चोरों ने ग्रिल में ताले लगाने की जगह को काट कर दुकान के ऊपरी मंजिल पर बने कार्यालय में रखे हजारों रुपये के सामन की चोरी कर ली़ दुकान के मालिक अतुल कुमार ने बताया कि रात में चोरों ने उनके पीछे से दुकान के ऊपर जाने के रास्ते के ग्रिल में लगे ताले को नहीं तोड़ पाने की स्थिति में ताला लगाने वाले लोहे के कुंडी को ही काट दिया और दुकान के ऊपर बने उनके कार्यालय में रखे सैमसंग का एलसीडी टीवी,
सेटअप बॉक्स सहित कुछ अन्य सामानों की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि एक कमरे में रखे गोदरेज के अलमीरा को चोरों काटने की काफी कोशिश की लेकिन उसमें चोर सफल नहीं हुए और उनका कुछ कीमती सामान बच गया़ पीड़ित ने बताया कि चोरी के संबंध में टाउन थाना को सूचना दे दी है़
