कांवरिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी

जख्मी को किया गया पटना रेफर कांवरिया वाहन टाटा सूमो विक्टा भी हुई क्षतिग्रस्त लखीसराय : शुक्रवार की अहले सुबह साढ़े चार बजे देवघर से समस्तीपुर लौट रही कांवरिया से लदी एक सूमो विक्टा गाड़ी ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया, वहीं सूमो […]

जख्मी को किया गया पटना रेफर
कांवरिया वाहन टाटा सूमो विक्टा भी हुई क्षतिग्रस्त
लखीसराय : शुक्रवार की अहले सुबह साढ़े चार बजे देवघर से समस्तीपुर लौट रही कांवरिया से लदी एक सूमो विक्टा गाड़ी ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया, वहीं सूमो विक्टा भी क्षतिग्रस्त हो गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया़
इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि घायल युवक शेखपुरा जिला के कोसरा निवासी कौशलेंद्र पांडेय का पुत्र विकास कुमार है, जो विद्यपीठ चौक के पास महेंद्रा शो-रूम में काम करता है़ उन्होंने बताया कि सूमो के क्षतिग्रस्त होने की वजह से वह अभी घटनास्थल पर ही खड़ी है़ उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है़
बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास शुक्रवार को दो बाइक के आपस में टकरा जाने से उस पर सवार दो युवक घायल हो गया़ जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया़ घायलों में शिवनगर हलसी निवासी शिव कुमार का 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार तथा लाली पहाड़ी लखीसराय निवासी 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >