किऊल नदी के किनारे हैंड ग्रेनेड को किया डिफ्यूज

किऊल नदी के किनारे हैंड ग्रेनेड को किया डिफ्यूज

लखीसराय. जिले के कबैया थाना कांड संख्या 164/26 के तहत बरामद किए गए हैंड ग्रेनेड को मंगलवार को बम निरोधक दस्ता द्वारा किऊल नदी के पास सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. हैंड ग्रेनेड की संवेदनशीलता और सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रशासन ने इसे किऊल नदी के सुनसान क्षेत्र में ले जाकर नियंत्रित तरीके से विस्फोट कर नष्ट करने का निर्णय लिया. विशेषज्ञों की देखरेख में इसे सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया, जिससे किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके. विदित हो कि यह ग्रेनेड शहर के हनुमान नगर स्थित वार्ड नंबर 19 से गिरफ्तार किए गए आरोपी सुधीर साव के पास से बरामद किया गया था. पुलिस ने सुधीर साव के पास से न केवल यह शक्तिशाली ग्रेनेड, बल्कि एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >