शिविर में दो पुरुष मिले हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव, सदर अस्पताल रेफर

शिविर में दो पुरुष मिले हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव, सदर अस्पताल रेफर

एड्स सुरक्षा मिशन के तहत ईंट भट्ठा मजदूरों की हुई जांच, बचाव के लिए किया गया जागरूक

हलसी. मातासी व एससीपीएल ईंट भट्टा पिपरा में सिविल सर्जन व हलसी सीएचसी प्रभारी के निर्देशानुसार एड्स सुरक्षा मिशन के तहत प्रथम 95 के उपलब्धि एवं ट्रिपल एलिमिशन के लक्षण प्राप्ति हेतु एक समेकित जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 51 लोगों में 32 पुरुष व 19 महिलाओं की जांच की गयी. जिसमें से दो पुरुष हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव पाये गये, जिन्हें इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया. मौके पर उपस्थित डॉ कृष्णमूर्ति ने बताया कि इस समेकित स्वास्थ्य जांच शिविर में एचआइवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी, टीबी, मधुमेह जांच का व्यवस्था किया गया है. इसमें टेक्निकल एक्सपर्ट दिशा के शैलेश कुमार शुक्ला, डीपीएम अरविंद कुमार राय, आइसीटीसी परामर्श राम मनोहर सिंह, एसटीएस हलसी रामोतार कुमार व अन्य पदाधिकारी के साथ बल्लोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार डबलू, शिक्षक नेता विपिन बिहारी भारती ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को एचआइवी/एड्स के लक्षण, बचाव के तरीकों व संक्रमण के कारणों (जैसे असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई) के बारे में शिक्षित करना है. डीपीएम अरविंद कुमार राय ने कहा कि शिविर में लोगों को एड्स के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है. लोगों को एड्स से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है. इसमें असुरक्षित यौन संबंध से दूर रहने, खून चढ़ाने से पहले खून की जांच कराने तथा एक सुई से एक के अलावा किसी और को सुई नहीं लेने की सलाह दी जा रही है. बताया गया सरकारी निर्देश के तहत संस्थागत प्रसव कराने वाली हर गर्भवती महिला की एचआइवी, सिफलिश व हेपेटाइटिस बी कर जांच की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >