मारपीट के मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के हल्दी गांव में मंगलवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मामले को लेकर हल्दी निवासी स्व विजय साव की पत्नी परकला देवी ने अपने पड़ोसी राजेंद्र साव के पुत्र रंजीत साव, रंजीत की पत्नी कुंती देवी, शुकर साव के पुत्र महेंद्र साव व […]

सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के हल्दी गांव में मंगलवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मामले को लेकर हल्दी निवासी स्व विजय साव की पत्नी परकला देवी ने अपने पड़ोसी राजेंद्र साव के पुत्र रंजीत साव,

रंजीत की पत्नी कुंती देवी, शुकर साव के पुत्र महेंद्र साव व महेंद्र की पत्नी सुधा देवी के खिलाफ सूर्यगढ़ा (माणिकपुर) थाना में कांड संख्या 187/16 दर्ज कराया है. प्राथमिकी के मुताबिक घटना की शाम उक्त लोगों ने ईंट से प्रहार कर परकला देवी एवं उनके पुत्रवधू रंजू देवी को जख्मी कर दिया. रंजीत साव ने वादी की पुत्री के कपड़े फाड़ दिये. माणिकपुर एसएचओ रविकांत के मुताबिक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >