श्रृंगी ऋषि धाम में भी उमड़े श्रद्धालु, लगा मेला
श्रृंगि ऋषि धाम में जलाभिषेक को लेकर लगी भीड़.
लखीसराय : श्रावण महीने की दूसरी सोमवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र के बुधौली बनकर पंचायत में नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले पहाड़ी क्षेत्र श्रृंगी ऋषि धाम में भी हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया. इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे भक्तों ने मंदिर परिसर में बने पवित्र जलकुंड में स्नान कर जहां भगवान भोले नाथ सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की. वहीं दिन भर परिवार के साथ पिकनिक का मजा भी लिया़
श्रृंगी ऋषि धाम प्रशासन की ओर से नहीं था कोई इंतजाम: श्रृंगी ऋषि धाम में श्रावण महीने के सोमवार को लगने वाले मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सिर्फ खानापूर्ति के लिए दो पंडाल बनाकर उसमें सेवा शिविर लिख दिया गया है, लेकिन न तो मंदिर परिसर न ही मंदिर परिसर के बाहर प्रशासन की ओर कोई व्यवस्था की गयी थी़ श्रृंगी ऋषि धाम मंदिर समिति व स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहनों की पार्किंग के लिए मंदिर के पास एक पड़ाव का बनाया गया था तथा वहां हर आने जाने वाले वाहनों से सहयोग राशि की मांग की जा रही थी़ इसके लिए समिति की ओर से एक रसीद भी दिया जा रहा था. मौके पर मौजूद विरासत मित्र अनिल सिंह विजुलिया ने बताया कि वाहनों ली जाने वाली राशि मंदिर के विकास में लगायी जायेगी तथा आने वाले समय में यहां श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की जायेगी़
