बिहार : लखीसराय में पेट्रोल पंप से तीन लाख की लूट, मुंशी को मारी गोली

लखीसराय : बिहार के लखीसराय में अपराधियोंद्वारा एक पेट्रोल पंप से तीन लाख रुपये लूट लिये जाने कीसूचना है. घटना जिले के हलसी थाना अंतर्गत कैन्दी प्रेम डीहा के पास की है. जहां पेट्रोल पंप पर सात की संख्या में आये हथियार बंद अपराधियों ने जमकर लूटपाट की. लूटपाटकीघटना का विरोध करने पर अपराधियों ने […]

लखीसराय : बिहार के लखीसराय में अपराधियोंद्वारा एक पेट्रोल पंप से तीन लाख रुपये लूट लिये जाने कीसूचना है. घटना जिले के हलसी थाना अंतर्गत कैन्दी प्रेम डीहा के पास की है. जहां पेट्रोल पंप पर सात की संख्या में आये हथियार बंद अपराधियों ने जमकर लूटपाट की. लूटपाटकीघटना का विरोध करने पर अपराधियों ने पेट्रोल पंपकर्मीको गोलीमारदी.

मीडियारिपोट के मुताबिक हथियार बंद अपराधियों नेपेट्रोल पंपसे लगभग तीन लाखरुपये समेत अन्य सामानों को भी लूट लिया. इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी पंकज कुमार को गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद सेपुलिसने घायलको सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएचरेफरकरदिया गया है.

वहीं, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटकांड में शामिल एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है जिससे कड़ी पूछताछ जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >