लखीसराय : मंगलवार को कवैया थाना क्षेत्र संसार पोखर स्थित वार्ड संख्या 19 में नाले का पानी बहाव को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल उमेश राम ने बताया कि बगल के ही अर्जुन राम के घर से मेरे घर के मुख्य द्वार पर नाले का गंदा पानी बहाया गया जिसका विरोध करने पर अर्जुन राम के पुत्र प्रदीप राम एवं रवींद्र राम के द्वारा उमेश राम (60 वर्ष) एवं उनकी पत्नी तानो देवी (50 वर्ष), पुत्र जितेंद्र कुमार (24 वर्ष) व आनंद कुमार (21) के साथ अर्जुन राम के पुत्र द्वारा लाठी, डंडे व फरसा से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जबकि दूसरे पक्ष से प्रदीप व रवींद्र भी जख्मी हो गया. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
मारपीट में जख्मी की इलाज के दौरान मौत : लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र के हरला पंचायत के डोमाचक गांव में पिछले 14 जून को दो सहोदर भाई के बीच हुए मारपीट में जख्मी बहादुर यादव की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी.
जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद को लोकर दोनों भाई बहादुर यादव और बीरेंद्र यादव के बीच मारपीट हुआ था. जिसमे दोनों भाई बुरी तरह से जख्मी हो गया था. दोनों का इलाज पहले जमुई में किया गया. बहादुर यादव की स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया था. इलाज के दौरान ही सोमवार 20 जून को उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर दोनों भाईयो के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था.
