गणेश हत्याकांड . एक वर्ष पूर्व हुई थी सिटी मार्केट के संस्थापक की हत्या
िजले के चर्चित गणेश हत्याकांड में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. घटना के एक साल बीत जाने के बाद भी हत्यारे पुिलस की गिरफ्त से बाहर हैं.
लखीसराय : एक वर्ष पूर्व हुई सिटी मार्केट के संस्थापक गणेश साव के हत्याकांड के आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. एक साल बीत जाने के बावजूद हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. हालांकि, गणेश की हत्या के बाद छह लोगों पर प्राथिमकी दर्ज की गयी थी. इसके अलावा पुलिस अनुसंधान के क्रम में तीन और लोगों को भी नामजद किया गया था़ इनमें से सिर्फ तीन ही लोग पुलिस की पकड़ में आ सके थे़,
जबकि बाकी लोग आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. गौरतलब है कि गणेश साव की ठीक एक साल पूर्व 14 जून 2015 को बाइपास में झिरझंरिया पुल के पास गोली मार कर हत्या कर दी थी़ लेकिन, आज तक पुलिस की सुस्त रवैये के कारण उसके हत्यारों को पकड़ा नहीं जा सका है. उधर, गणेश साव के पिता सरोवर साव ने कहा कि पुलिस प्रशासन जब तक उनके बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर लेती है, तब तक उन्हें चैन नहीं मिलेगा़
प्रथम पुण्यतिथि पर बंद रहा बाजार
शहर के नया बाजार क्षेत्र स्थित सिटी मार्केट मंगलवार को सिटी मार्केट के संस्थापक गणेश साव के प्रथम पुण्यतिथि पर बंद रही. मार्केट के दुकानदारों ने मंगलवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी व मार्केट में ही रंजीत कुमार की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित कर उनको अपनी श्रद्धांजलि दी़ मौके पर गणेश साव के पिता सरोवर साव ने कहा कि उनके बेटे ने सैकड़ों लोगों को दुकान बनाकर रोजगार का साधन उपलब्ध करवाने का काम किया था़
आज उसके नहीं रहने से सभी मर्माहत हैं. मौके पर सरयुग साव, शंकर प्रसाद, दुधेश्वर प्रसाद, राजु कुमार, प्रदीप महतो, गोरे लाल केवट, उषा देवी, गीता देवी, वीणा देवी, कंचन देवी, गरीब मोदी, महेंद्र मोदी, उमेश वर्मा, मो़ फिदा हुसैन, रामाशीष दास, मो़ सज्जाद, राजकुमार, प्रमोद कुमार आर्य सहित अन्य उपस्थित थे़
