लखीसराय : शनिवार की देर रात पिपरिया थाना क्षेत्र के लाल दियारा में एक 40 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक सुरेंद्र ठाकुर की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक खुटहा निवासी सहदेव ठाकुर का पुत्र है. सुरेंद्र एक मरीज को देख कर खुटहा लौट रहा था. उसी दौरान घात लगाये बैठे अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी. सुचना मिलते ही पिपरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया.
सुरेंद्र ठाकुर इस बार पंचायत चुनाव में बड़हिया प्रखंड के खुटहा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़े थे और हार गये थे. एसपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही हत्यारों की शिनाख्त कर ली जायेगी.
पिपरिया थाना क्षेत्र के लाल दियारा की घटना
पंचायत चुनाव में मिली थी हार
