निजी क्लिनिक की जांच, मांगा प्रमाणपत्र

शिकायत मिलने पर एसीएमओ ने की कार्रवाई लखीसराय : सदर अस्पताल के एसीएमओ डा विजय कुमार ने बुधवार को एक शिकायत पत्र के बाद शहर के पुरानी बाजार स्थित होटल डीआरएस के सामने एक प्राइवेट क्लिनिक की जांच की. जांच के दौरान एसीएमओ को क्लिनिक में हलसी प्रखंड के कैंदी गांव निवासी कृष्ण मोहन पासवान […]

शिकायत मिलने पर एसीएमओ ने की कार्रवाई

लखीसराय : सदर अस्पताल के एसीएमओ डा विजय कुमार ने बुधवार को एक शिकायत पत्र के बाद शहर के पुरानी बाजार स्थित होटल डीआरएस के सामने एक प्राइवेट क्लिनिक की जांच की. जांच के दौरान एसीएमओ को क्लिनिक में हलसी प्रखंड के कैंदी गांव निवासी कृष्ण मोहन पासवान की पुत्री पारो कुमारी को इलाज कराते देख उनसे बीमारी के संबंध में पूछताछ की व चिकित्सक डा सुरेश कुमार के द्वारा दिये गये परामर्श पत्र को दिखाने को कहा़
परामर्श पत्र के नाम पर सिर्फ एक सादे कागज पर ही दवाओं का नाम लिखा हुआ था़ इसके बाद एसीएमओ ने चिकित्सक डाॅ सुरेश कुमार से उनकी डिग्री की मांग की, तो उन्होंने सोमवार को अपनी डिग्री दिखाने की बात कही़ ज्ञात हो कि डाॅ सुरेश हलसी प्रखंड के कैंदी के ही निवासी हैं और काफी समय से लखीसराय में ही प्रैक्टिस करते हैं.
बोले एसीएमओ
एसीएमओ ने बताया कि पुरानी बाजार स्थित डाॅ सुरेश कुमार के क्लिनिक की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि एक शिकायतकर्ता के पत्र के बाद यह जांच की गयी. उन्होंने बताया कि डाॅ सुरेश के पास अल्टर मेडिसिन के तहत इलाज करने का प्रमाण पत्र होने जानकारी मिली थी, जबकि वे एलोपैथिक दवाओं का प्रयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि डाॅ सुरेश को प्रमाण-पत्र दिखाने का निर्देश दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >