खुले में गये शौच, तो सरकारी योजना के लाभ से होंगे वंचित

डीएम ने किया निरीक्षण, कहा तीन फीट का गड्ढा बना करें शौचालय के रूप में प्रयोग 21 दिन बाद सरकार द्वारा दी जायेगी शौचालय निर्माण की राशि पिपरिया : केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित नमामि गंगे परियोजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीएम सुनील कुमार ने गुरुवार की अहले सुबह पिपरिया प्रखंड के पिपरिया पंचायत स्थित […]

डीएम ने किया निरीक्षण, कहा

तीन फीट का गड्ढा बना करें शौचालय के रूप में प्रयोग
21 दिन बाद सरकार द्वारा दी जायेगी शौचालय निर्माण की राशि
पिपरिया : केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित नमामि गंगे परियोजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीएम सुनील कुमार ने गुरुवार की अहले सुबह पिपरिया प्रखंड के पिपरिया पंचायत स्थित गंगा नदी के किनारे अवस्थित गांव का सर्वेक्षण किया. सर्वेक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने खुले में शौच कर रहे ग्रामीणों को हड़काते हुए कहा कि खुले में शौच करना बंद करें, नहीं तो आप लोगों को मिल रही सरकारी सहूलियत पर रोक लगा दी जायेगी.
मौके पर ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि हमलोग गरीब हैं शौचालय नहीं बनवा सकते हैं. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के द्वारा शौचालय निर्माण के लिए अनुदान दिया जा रहा है, आप लोग पहले तीन फीट का गड्डा कर उसमें शौच करने की आदत डालें, फिर 21 दिन के बाद आप लोगों के लिए सरकार के द्वारा शौचालय निर्माण करवा दिया जायेगा. अगर आप लोग इसके बावजूद खुले में शौच करना बंद नहीं करेंगे, तो आप लोगों को सरकार के द्वारा मिल रही बीपीएल, एपीएल व अन्य सरकारी सहायता भी बंद की जा सकती है.
स्वच्छता अभियान में लगे 65 मोटिवेटर को डीएम ने कहा कि आप लोग क्षेत्र के ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें और खुले में शौच नहीं करने के बारे में समझायें. डीएम ने बताया कि इस योजना के तहत चार हजार शौचालय का निर्माण कराया जाना है. डीएम ने थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को निर्देश दिया कि जो भी ग्रामीण खुले में शौच करते हुए पाये जाये उनको घर में गड्डे बनवा कर शौच करने के लिए प्रेरित करें. इस दौरान डीएम ने गांव घूम कर निरीक्षण किया. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार,सहायक अभियंता पवन कुमार , मुकेश कुमार,मास्टर ट्रेनर सत्य प्रकाश,पवन कुमार एवं रौनक कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >