आरक्षण काउंटर पर आने से पहले जनशताब्दी की लें जानकारी

जनशताब्दी से ही आते हैं लखीसराय व किऊल काउंटर कर्मी सोमवार को भी एक घंटे बाद खुला किऊल व लखीसराय रेलवे आरक्षण काउंटर पटना से जनशताब्दी एक्सप्रेस से आते हैं आरक्षण काउंटर के कर्मचारी लखीसराय : किऊल व लखीसराय में रेलवे के आरक्षण टिकट काउंटर के आये दिन विलंब से खुलने की वजह से यात्रियों […]

जनशताब्दी से ही आते हैं लखीसराय व किऊल काउंटर कर्मी

सोमवार को भी एक घंटे बाद खुला किऊल व लखीसराय रेलवे आरक्षण काउंटर
पटना से जनशताब्दी एक्सप्रेस से आते हैं आरक्षण काउंटर के कर्मचारी
लखीसराय : किऊल व लखीसराय में रेलवे के आरक्षण टिकट काउंटर के आये दिन विलंब से खुलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है़ सोमवार को भी दोनों स्टेशन पर लगभग एक घंटे विलंब से आरक्षण काउंटर खुला़ इस दौरान खासकर दूर दराज से आरक्षण कराने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा़ बोले स्टेशन प्रबंधक
इस संबंध में किऊल स्टेशन प्रबंधक जेवियर एक्का एवं लखीसराय स्टेशन प्रबंधक पी डूंगडूंग ने बताया कि दोनों जगह रिजर्वेशन क्लर्क पटना से आते हैं. ये जनशताब्दी ट्रेन से पहुंचते हैं.
ट्रेन के विलंब से चलने की वजह से दोनों जगह कर्मचारी देर से पहुंचे़
स्टेशन प्रबंधकों ने बताया कि अथमलगोला एवं बख्तियारपुर के बीच बरौनी तरफ जाने वाली एक ट्रेन के इंजन फेल होने की वजह से जनशताब्दी ट्रेन लगभग 50 मिनट विलंब से लखीसराय पहुंची थी़
पहले आने का भी नहीं हुआ फायदा
किऊल रेलवे आरक्षण काउंटर पर अंबाला के लिए आरक्षित टिकट लेने पहुंची कोर्ट एरिया की नमिता कुमारी ने बताया कि वह आरक्षण काउंटर खुलने से लगभग आधा घंटे पूर्व काउंटर पहुंची, ताकि जल्द से जल्द रिजर्वेशन करा सकूं, लेकिन काउंटर विलंब से खुलने की वजह से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है. इससे उनकी समय की बरबादी भी हुई़ वहीं गढ़ी विशनपुर से रांची के लिए रिजर्वेशन कराने पहुंचे विकास कुमार ने बताया कि आरक्षण काउंटर विलंब से खुलना यहां के लिए आम बात हो गयी है़ रेलवे द्वारा पदस्थापित किये गये कर्मचारी के यहां नहीं रहने की वजह से यह समस्या आती रहती है़
लखीसराय से दिल्ली का रिजर्वेशन कराने किऊल पहुंचे रॉकी कुमार ने बताया कि ट्रेन में लंबी दूरी का सफर करना है, तो रिजर्वेशन कराना अनिवार्य होता है़ इसलिए वे सारे कार्य को छोड़ सुबह सात बजे ही रिजर्वेशन कराने के लिए किऊल पहुंच गये ताकि लंबी लाइन से बच सके़ं लेकिन यहां तो काउंटर ही एक घंटे के बाद खुला.
इससे भीड़ भी काफी हो गयी और उनका समय भी बरबाद हो गया़ लखनऊ के लिए रिजर्वेशन कराने पहुंचे दरियापुर निवासी नरेंद्र कुमार ने भी कुछ इसी तरह अपनी व्यथा कही़ उन्होंने कहा कि वर्तमान में वक्त की कीमत काफी ज्यादा है़ लोगों के पास भी कई अन्य काम होते हैं. ऐसे में समय का इस तरह बरबाद होना काफी कष्टदायक है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >