सातवें दिन भी कृषि समन्वयकों ने किया कार्य का बहिष्कार

लखीसराय : बिहार राज्य कृषि समन्वयक संघ के आह्रान पर जिला इकाई लखीसराय कृषि समन्वयक संघ द्वारा कार्य बहिष्कार मंगलवार को 7वें दिन अनवरत जारी रहा. विदित हो कि कृषि समन्वयकों की बहाली में कार्यरत कृषि समन्वयकों को सेवा शर्त नियमावली 2014 के अनुरूप अंक अधिमानता नहीं मिलने से कृषि समन्वयकों में काफी असंतोष है. […]

लखीसराय : बिहार राज्य कृषि समन्वयक संघ के आह्रान पर जिला इकाई लखीसराय कृषि समन्वयक संघ द्वारा कार्य बहिष्कार मंगलवार को 7वें दिन अनवरत जारी रहा. विदित हो कि कृषि समन्वयकों की बहाली में कार्यरत कृषि समन्वयकों को सेवा शर्त नियमावली 2014 के अनुरूप अंक अधिमानता नहीं मिलने से कृषि समन्वयकों में काफी असंतोष है.

कृषि समन्वयक विगत 06 वर्षों से विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं कृषि समन्वयक तथा अन्य पदों पर कृषि विभाग के अधीन कार्यरत रहे हैं जिसके अनुभव का लाभ कृषि समन्वयक के नियमित बहाली की सेवा शर्त नियमावली के अनुरूप अधिकतम अनुभव अंक की अधिमानता नहीं नहीं मिलने के कारण गत 25 मई से अनवरत अनिश्चितकाल तक कार्यों का बहिष्कार समन्वयकों द्वारा जारी है.

कृषि विभाग अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यक्रम पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है. कार्य बहिष्कार करने वालों में राज कुमार, चंद्रभूषण कुमार, सुनील कुमार, कृष्ण किशोर, नीरज कुमार, रंजीत कुमार, विकास कुमार, श्याम कुमार, प्रशांत नारायण, रीना रानी, संजय कुमार, राजेश कुमार, कुमार निरंजन सिन्हा, निरंजन कुमार, रामानंद कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >