सड़क पर ही सजती है दुकान, लगता है जाम

परेशानी. अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी जिलाधिकारी का आदेश भी बेअसर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान अभी तक सफल नहीं हो पाया है. नगर प्रशासन के प्रयास के बावजूद शहर में स्थिति जस की तस बनी हुई है. मामले में डीएम का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है. लखीसराय : नगर प्रशासन की शहर […]

परेशानी. अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी जिलाधिकारी का आदेश भी बेअसर

शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान अभी तक सफल नहीं हो पाया है. नगर प्रशासन के प्रयास के बावजूद शहर में स्थिति जस की तस बनी हुई है. मामले में डीएम का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है.
लखीसराय : नगर प्रशासन की शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की कोशिश अबतक सफल नहीं हो पायी है. काफी प्रयास के बावजूद शहर में स्थिति जस की तस बनी हुई है. फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने का तमाम प्रयास अब तक अप्रभावी रहा है. नप प्रशासन द्वारा जाम हटाने के लिए कई बार अभियान चलाया गया, लेकिन नप कर्मी के जाते ही शहर की सड़कों पर पुन: दुकानें सज जाती है.
नगर परिषद द्वारा जाम की समस्या से शहर के लोगों को निजात दिलाने के लिए शहीद द्वार से केआरके हाई स्कूल तक फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इस फुटपाथ का दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है. इससे लोगों को इस पर चलना मुश्किल हो रहा है. शहर की मुख्य सड़क के अलावे लिंक रोड में भी अतिक्रमण होने की वजह प्रतिदिन शहर के लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है.
विगत दिनों जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर पंजाबी मुहल्ला मार्ग में लग रहे अवैध ऑटो स्टैंड को रेलवे परिसर के पास संचालित करने का आदेश दिया गया था तथा पंजाबी मुहल्ला मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित करने की बात कही गयी थी. जाम की समस्या को दूर करने के लिए रेलवे स्टेशन से विद्यापीठ चौक तक चलने वाले ऑटो को मिनी बाइपास होते हुए विद्यापीठ की तरफ जाने का आदेश दिया गया था. नया बाजार स्थित मच्छलहट्टा के पास लग रहे अवैध ऑटो स्टैंड को रेलवे परिसर से चलाने का आदेश दिया गया था, लेकिन अभी भी मच्छलहट्टा के पास ही ऑटो स्टैंड बना हुआ है. बीच सड़क पर ही सवारी को बैठाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >