टिकट मिलने में देरी होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर तीन की जगह एक ही काउंटर से दिया जा रहा था टिकट लखीसराय : सोमवार को लखीसराय रेलवे स्टेशन पर टिकट मिलने में विलंब होने को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया. हालांकि स्थानीय रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को समझा कर शांत कराया. बताया जाता है कि लखीसराय रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित […]

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर तीन की जगह एक ही काउंटर से दिया जा रहा था टिकट

लखीसराय : सोमवार को लखीसराय रेलवे स्टेशन पर टिकट मिलने में विलंब होने को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया. हालांकि स्थानीय रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को समझा कर शांत कराया. बताया जाता है कि लखीसराय रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित कांउटर की संख्या तीन है, लेकिन अधिकांशत: एक काउंटर से ही टिकट दिया जाता है़ इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है़ सोमवार को दिन में ट्रेन के समय हो जाने के बाद भी एक ही काउंटर खुला होने के कारण यात्रियों को टिकट नहीं मिला. इससे यात्री आक्रोशित हो उठे़
लखीसराय बुकिंग के कर्मियों ने आक्रोशित यात्रियों को समझाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे कांउटर को खोल टिकट देना प्रारंभ किया. इसके बाद यात्रियों का आक्रोश शांत हुआ़ इस संबंध में लखीसराय स्टेशन प्रबंधक पी डूंगडूंग ने बताया कि उनके पास बुकिंग में कर्मचारियों की कमी है़ इस वजह से सभी काउंटर नहीं खोला जा सकता़ उन्होंने बताया कि वैसे भीड़ के समय दो काउंटर खोला जाता है़ उन्होंने कहा कि कर्मचारी कहीं किसी कार्य से गये होंगे. इस वजह से एक ही काउंटर खुला होगा़ अधिकांशत: भीड़ के समय दो काउंटर खोला जाता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >