चुनाव परिणाम. पब्लिक हाई स्कूल परिसर में शांतिपूर्ण हुई मतगणना
गुरुवार को स्थानीय पब्लिक हाई स्कूल परिसर में पांचवें दिन शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना हुई.
सूर्यगढ़ा/हलसी : गुरुवार को स्थानीय पब्लिक हाई स्कूल परिसर में पंचायत चुनाव मतगणना के पांचवें दिन जिला परिषद चार के सलेमपुर पूर्वी पंचायत में निवर्तमान मुखिया संजय महतो द्वारा समर्थित मुखिया प्रत्याशी मीना देवी विजयी हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बुलबुल देवी को 69 मतों से पराजित कर दिया.
मीना देवी को 1084 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 1015 मतों से संतोष करना पड़ा. इस सीट पर पिछले दो टर्म से संजय महतो का कब्जा रहा और इस बार परोक्ष रूप से उन्होंने अपनी सीट बचाने में सफलता पायी. सलेमपुर पश्चिमी पंचायत में मुखिया पद पर प्रियरंजन सिंह निर्वाचित घोषित किये गये.
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान मुखिया अजय कुमार उर्फ पिक्कू सिंह को 378 मतों से पराजित कर दिया. इस सीट पर अजय कुमार व उनके परिवार का लगभग ढाई दशक से कब्जा था.
प्रियरंजन ने अजय को हराया
प्रियरंजन सिंह को 1398 मत प्राप्त हुआ, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार को 1020 मतों से संतोष करना पड़ा. इस पंचायत के सरपंच पद पर रामाकांत सिंह निर्वाचित घोषित किये गये. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महेंद्र सिंह को 108 मतों से पराजित किया. रामाकांत सिंह को 1325 व महेंद्र सिंह को 1217 मत प्राप्त हुआ, जबकि पंचायत समिति के पद पर निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार की पत्नी बिंदु देवी विजयी रही.
जिला परिषद छह के लोशघानी पंचायत के मतगणना में मुखिया पद पर आशीष कुमार ने बाजी मारी. उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश शर्मा उर्फ राजेश मिस्त्री को 130 मतों से पराजित किया. आशीष को 736 मत प्राप्त हुआ, जबकि राजेश शर्मा को 606 मतों से संतोष करना पड़ा. इस पंचायत के पंचायत समिति के पद पर बिंदु देवी निर्वाचित हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुजीता देवी को 91 मतों से पराजित कर दिया.
बिंदु देवी को 855 व सुजीता देवी को 764 मत प्राप्त हुए, जबकि सरपंच पद पर सावित्री देवी निर्वाचित घोषित की गयी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रूबी देवी को 505 मतों से पराजित किया. सावित्री देवी को 1144 व प्रतिद्वंदी देवी को 639 मत प्राप्त हुआ. चौरा-राजपुर पंचायत में मुखिया पद पर सुषमा देवी निर्वाचित घोषित की गयी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निगम कुमार को 205 मतों से पराजित किया. सुषमा देवी को 724 व निगम कुमार को 519 मत प्राप्त हुआ.
शीला को मिला 1721 मत
वहीं बुधवार की रात सूर्यपुरा पंचायत की पुनर्मतगणना की समाप्ति के बाद पूर्व मुखिया शीला देवी के एक बार फिर अपनी सीट पर कब्जा कर लेने में सफल रही. शीला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रुपम देवी को 30 मतों से पराजित किया. शीला देवी को 1721 व रुपम देवी को 1691 मत प्राप्त हुए. इस पंचायत के पंचायत समिति भाग एक पर संगीता कुमारी विजयी रही. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बबीता देवी को 524 मतों से पराजित किया.
संगीता कुमारी को 1044 व बबीता देवी को 520 मतों से संतोष करना पड़ा. इसी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य भाग दो में कविता कुमारी निर्वाचित घोषित हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता कुमारी को 75 मतों से पराजित किया. कविता देवी को 681 व सुनीता कुमारी को 606 मत प्राप्त हुआ.
सूर्यपुरा पंचायत के सरपंच पद पर मदन प्रसाद साहा की पत्नी बिंदु देवी विजयी हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गीता देवी को 1494 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया. बिंदू देवी को 2321 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को मात्र 827 मतों से संतोष करना पड़ा. घोसैठ पंचायत में मुखिया पद पर पिंटू कुमार विजयी रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व मुखिया देवेंद्र प्रसाद सिंह को 228 मतों से पराजित किया. पिंटू को 870 तथा देवेंद्र सिंह को 642 मत प्राप्त हो पाया.
इस पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद पर राधा देवी विजयी रही. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सिंटू देवी को 512 मतों से पराजित किया. राधा देवी को 1362 व सिंटू देवी को 850 मत प्राप्त हुआ, जबकि सरपंच पद पर शुभंकर प्रसाद सिंह विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र प्रसाद सिंह को 283 मतों से पराजित किया.
शुभंकर प्रसाद सिंह को 1265 व वीरेंद्र प्रसाद सिंह को 982 मत प्राप्त हो पाया. महेशपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर सरोजनी देवी व सरपंच पद पर नागेश्वर राम निर्वाचित घोषित किये गये. सरोजनी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी करुणा देवी को 280 मतों से पराजित किया. सरोजनी देवी को 1138 व करुणा देवी को 858 मत प्राप्त हो पाया. वहीं नागेश्वर राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामबालक झा को 20 मतों से पराजित किया. नागेश्वर राम को कुल 937 एवं रामबालक झा को 917 मत प्राप्त हुआ.
