जिले में पहली बार अफीम की खेती का मामला आया सामने सूचना मिलने पर एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में की गयी छापेमारी हलसी थाना क्षेत्र के कोली गांव का मामला लखीसराय जिले में पहली बार अफीम की खेती की सूचना मिलने पर शनिवार को एसडीओ प्रभाकर कुमार ए एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में हलसी व रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. जिसमें हलसी थाना क्षेत्र के कोली गांव में पुत्र मकेश्वर महतो के पुत्र शंकर महतो के 8.5 डिसमिल खेत में अफीम की फसल पायी गयी. जिसके बाद मौके पर फसल का सैंपल संग्रह करने के बाद सभी फसल को नष्ट कर दिया गया. छापेमारी के दौरान खेत में लगे अफीम की फसल की मापी सरकारी अमीन से करायी गयी. अफीम की खेती 8.5 डिसमिल में लगा हुआ पाया गया. इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि कोली गांव में खेत में लगे अफीम की फसल का सैंपल ले लिया गया है उसे जांच में भेजा जायेगा. हलसी थाना में खेत के मालिक कोली गांव निवासी शंकर महतो के पुत्र मकेश्वर महतो पर अफीम की खेती करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि आसपास के खेत मालिकों को भी अगाह किया गया है कि इस तरह की खेती की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना जिला प्रशासन व पुलिस को अवश्य दें. छापेमारी के दौरान हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी.
8.5 डिसमिल खेत में अफीम की खेती, सैंपल ले फसल किया नष्ट
जिले में पहली बार अफीम की खेती की सूचना मिलने पर शनिवार को एसडीओ प्रभाकर कुमार ए एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में हलसी व रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की
