लखीसराय : 24 घंटा बिजली उपलब्ध कराने के साथ विद्युत विभाग को राजस्व वसूली में भी पसीने आ रहे हैं. विभाग की मानें तो अन्य सरकारी विभागों, कार्यालयों व सरकारी आवासों के पास लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का विद्युत बिल बकाया है जिसके लिये संबंधित विभाग को नोटिस भेजा गया है. कार्यपालक अभियंता विद्युत मृत्युंजय कुमार के मुताबिक बकाया राशि की वसूली की जा रही है.
कहते हैं अधिकारी.कार्यपालक अभियंता मृत्युंजय कुमार के मुताबिक बकाया विद्युत बिल की वसूली को लेकर बकायेदारों के पास नोटिस भेजा गया है. विभाग को अविलंब राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है. जनहित में ध्यान को रखते हुए विद्युत संबंध को विच्छेद नहीं किया गया है.
इन विभागों के पास बकाया है विद्युत बिल
विभाग राशि (लगभग )
राजकीय नलकूप 60 लाख
कृषि विज्ञान केंद्र हलसी 11 लाख
पीएचइडी एक लाख 28 हजार 822 रुपया
नगर परिषद लख्रीसराय दो लाख
विभिन्न थाना दो लाख
जुडिशियल दो लाख
विभिन्न विद्यालयों के ऊपर दो लाख
74 अन्य लघु-कुटीर उद्यो के पास प्रत्येक के पास 50 हजार रुपये से अधिक
