नेपाली का साथी विपिन धराया
नेपाली यादव के साथी विपिन यादव की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है. विपिन यादव आसनसोल के नियामतपुर का स्थायी निवासी बन वह वहीं से आपराधिक वारदात को अंजाम देता था. उसकी गिरफ्तारी पुलिस के िलए एक बड़ी चुनौती थी.
सिकंदरा : जमुई व नवादा जिला का आतंक नेपाली यादव का मुख्य सहयोगी थाना क्षेत्र के ऋषिडीह निवासी विपिन यादव को पुलिस ने आसनसोल के नियामतपुर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद करने में भी सफलता हासिल की. इस संबंध में बुधवार को एसडीपीओ नेसार अहमद शाह ने सिकंदरा थाना में प्रेसवार्ता की.
