बैंक में नोटों की हेराफेरी करते थे, चार गिरफ्तार

लखीसराय : मंगलवार को अहले सुबह कवैया पुलिस ने एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में बाजार समिति स्थित एक होटल में छोपेमारी कर बैंक में ग्राहकों से ठगी करने के मामले में चार युवक को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. होटल में चारों युवक देर रात पहुंचे व दो कमरे भाड़े […]

लखीसराय : मंगलवार को अहले सुबह कवैया पुलिस ने एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में बाजार समिति स्थित एक होटल में छोपेमारी कर बैंक में ग्राहकों से ठगी करने के मामले में चार युवक को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. होटल में चारों युवक देर रात पहुंचे व दो कमरे भाड़े पर लिये. उन्होंने होटल संचालक से देवघर से आकर मोतिहारी के पूर्वी चंपारण स्थित अपने घर जाने की बात बतायी. सभी ने अपना आइकार्ड का फोटोकॉपी होटल मालिक को देकर कमरा बुक कर लिया.

नोट के साइज के बंडल बरामद
पुलिस को गुप्त सूचना मिली की होटल में कुछ अपराधी किस्म के लोग ठहरे हुए हैं जो बैंक में ग्रहकों को कागज का बंडल देकर असली नोट लेकर भाग जाते हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों युवक मोतिहारी के पूर्वी चंपारण निवासी अभय गिरी,
जगदीश शर्मा
नोटों की हेराफेरी…
राहुल प्रसाद व विजय प्रसाद को गिरफ्तार कर कवैया थाना ले आयी. गिरफ्तार युवक के पास से नोट के साइज कटे कई बंडल कागज के नोट बरामद किये गये. इस संबंध में एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >