परीक्षा से निष्काषित छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

अभिभावकों ने पुिलस पर किया पथराव, एक घायल लखीसराय : शहर के आरके उच्च विद्यालय में शनिवार को प्रथम पाली में मैट्रिक परीक्षा से निष्कासित किये जाने पर पिपरिया प्रखंड के वलीपुर उच्च विद्यालय की छात्रा सह मोहनपुर गांव निवासी शंभु शर्मा की पुत्री दिव्या कुमारी ने आत्महत्या का प्रयास किया. इसकी सूचना मिलते ही […]

अभिभावकों ने पुिलस पर किया पथराव, एक घायल

लखीसराय : शहर के आरके उच्च विद्यालय में शनिवार को प्रथम पाली में मैट्रिक परीक्षा से निष्कासित किये जाने पर पिपरिया प्रखंड के वलीपुर उच्च विद्यालय की छात्रा सह मोहनपुर गांव निवासी शंभु शर्मा की पुत्री दिव्या कुमारी ने आत्महत्या का प्रयास किया. इसकी सूचना मिलते ही अभिभावकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया.
इसमें एक पुलिस कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में घायल छात्रा व पुलिसकर्मी कवैया थाना के जमादार लव कुमार को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. एसडीओ अंजनी कुमार ने बताया कि मामले को लेकर वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान करा उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >