अवैध शराब जब्त दो गिरफ्तार

लखीसराय : गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा के नेतृत्व में अवैध रूप से दूसरे जिले से अंगरेजी शराब की खेप लाते दो युवकों को रंगेहाथ लखीसराय स्टेशन के समीप गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नया बजार निवासी विक्की सलूजा व राजा कुमार के पास से दो बैग में 32 छोटी बोतल […]

लखीसराय : गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा के नेतृत्व में अवैध रूप से दूसरे जिले से अंगरेजी शराब की खेप लाते दो युवकों को रंगेहाथ लखीसराय स्टेशन के समीप गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नया बजार निवासी विक्की सलूजा व राजा कुमार के पास से दो बैग में 32 छोटी बोतल इंगलिश शराब बरामद किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि एक अप्रैल से शराब पर प्रतिबंध को लेकर जिले में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर दो युवक को शराब की छोटी बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >