हमारी मांगों पर सरकार जल्द करे विचार

ट्रेड यूनियन के बैनर तले ने दिया धरना लखीसराय : पुरानी बाजार शहीद द्वार के समीप स्टेशन के मैदान में गुरुवार को ट्रेड यूनियन के बैनर तले आशा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, रसोईया ने एक दिवसीय धरना दिया. इसका नेतृत्व ट्रेड यूनियन नेता प्रमोद शर्मा एवं संचालन प्रेम कुमार ने किया. धरना को संबोधित करते हुए प्रमोद […]

ट्रेड यूनियन के बैनर तले ने दिया धरना

लखीसराय : पुरानी बाजार शहीद द्वार के समीप स्टेशन के मैदान में गुरुवार को ट्रेड यूनियन के बैनर तले आशा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, रसोईया ने एक दिवसीय धरना दिया. इसका नेतृत्व ट्रेड यूनियन नेता प्रमोद शर्मा एवं संचालन प्रेम कुमार ने किया. धरना को संबोधित करते हुए प्रमोद शर्मा ने कहा कि असहनीय अभाव में रहते हुए पांच वर्षो से मेहनतकश जनता संघर्ष कर रही है. ट्रेड यूनियनों ने सरकार को 12 सूत्री मांग पत्र दिया है और इसके लिए यूनियन संघर्षरत है. कई बार एक दिन की हड़ताल यहां तक कि दो दिवसीय आम हड़ताल, जेल भरो, रास्ता रोको आंदोलन किया गया है. कोयला मजदूरों ने दो दिन की हड़ताल की. बैंक कर्मियों ने बार-बार हड़ताल की.
ट्रांसपोर्ट वर्कर्स हड़ताल पर गये. टेलीकॉम कर्मचारियों ने काम ठप्प किया. ग्रामीण डाक सेवकों ने भी हड़ताल की. इसके बावजूद इनकी मांगों पर सरकार ने कोई पहल नहीं की. उन्होंने कहा कि हमारी मांगों में मंहगाई पर रोक, जीवनोपयोगी वस्तुओं की कीमत घटाना, 15 हजार रुपये न्यूनतम मजदूरी करना, श्रम कानूनों का उल्लंघन रोकना और श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी सशोधन बंद करना, ठेका, मजदूरी प्रथा बंद करना, दिहाड़ी करण एवं आटसोर्सिंग पर रोक लगाना. सभी को पेंशन, सामान काम का सामान वेतन, असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों जिसमें खेत मजदूर शामिल हैं के लिए सामाजिक सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण विधेयक वापस लेना आदि शामिल है. इस पर जल्द विचार किया जाये.
धरना में मजिस्टेट के रूप में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी जय प्रकाश कुमार, ममता कुमारी, सरिता कुमारी, अर्चना कुमारी, नूतन कुमारी, रेखा कुमारी, कार्तिक वर्मा, मोती साव आदि नेता सहित सैंकड़ों कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >