सिर में गहरी चोट से मौत

सड़क हादसा. अधिवक्ता को बाइक सवार ने मारी ठोकर गंभीर रूप से जख्मी वकील को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. लखीसराय : लखीसराय-बड़हिया एनएच 80 पर टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव के समीप बाइक के ठोकर से साइकिल सवार बड़हिया […]

सड़क हादसा. अधिवक्ता को बाइक सवार ने मारी ठोकर

गंभीर रूप से जख्मी वकील को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

लखीसराय : लखीसराय-बड़हिया एनएच 80 पर टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव के समीप बाइक के ठोकर से साइकिल सवार बड़हिया प्रखंड के धीरा डाह ज्वास निवासी अधिवक्ता सह जिला न्याय मित्र संघ के कोषाध्यक्ष धमेंद्र कुमार की मौत हो गयी. घटना गुरुवार देर शाम की है. जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता साइकिल से धीरा डाह ज्वास स्थित अपने घर जा रहे थे.

तभी बालगुदर गांव के समीप बाइक ने उनके साइकिल को ठोकर मार दी. घटना में अधिवक्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनके सिर में गहरी चोट आयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने अधिवक्ता को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएम सीएच जाने के क्रम में पटना पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया.

चालक को भेजा जेल

इधर टाउन थाना पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चालक बीरूपुर थाना क्षेत्र के जानपुर गांव निवासी राममूर्ति साव के पुत्र धर्मराज साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >