आधार कार्ड बनाने में लोगों से की जा रही अवैध वसूली अलीगंज . प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों का दोहन किया जा रहा है. इसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा लगातार किया जा रहा है.सूत्रों से मिली जानाकारी के अनुसार आधार कार्ड बनाने के नाम प्रति व्यक्ति 100 से 150 रूपया तक लिया जा रहा है.जबकि सरकार द्वारा नि:शुल्क आधार कार्ड बनाने को लेकर गांव एवं प्रखंड में शिविर लगाकर लगाया गया था. लेकिन कम समय मिलने के कारण अधिकांश आदमी अपना आधार नहीं बना पाये थे. इन दिनों अलीगंज प्रखंड के नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर आधार कार्ड बनाने के लिए कई जगह काउंटर लगाया गया है. जिसमें लोगों से राशि पहले लेकर कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है. ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद,रंजीत कुमार,मो.श्याम,नौशाद,मो.जहांगीर,सवीना खातून आदि बताते हैं कि आजकल सभी जगहों पर आधार कार्ड की उपयोगिता होने लगा है. सरकार द्वारा नि:शुल्क आधार कार्ड बनाने को लेकर प्रचार-प्रसार भी रिया गया है. लेकिन इन क्षेत्र में कार्ड बनाने वाले बिना राशि लिए कार्ड नहीं बनाते हैं. ग्रामीण बताते हंै कि उक्त लोगों द्वारा पोस्टल द्वारा कार्ड नहीं आने पर उसका डुपलीकेट निकालने के नाम भी 50-60 रूपये लिया जाता है. लोगों ने इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से किया है. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ मो.जफर ने बताया कि शिकायत मिली है कि छापेमारी कर वैसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
आधार कार्ड बनाने में लोगों से की जा रही अवैध वसूली
आधार कार्ड बनाने में लोगों से की जा रही अवैध वसूली अलीगंज . प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों का दोहन किया जा रहा है. इसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा लगातार किया जा रहा है.सूत्रों से मिली जानाकारी के अनुसार आधार कार्ड बनाने के नाम प्रति व्यक्ति 100 से […]
