जमुई: पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायाधीश विकास जैन ने बुधवार को जमुई व्यवहार न्यायालय स्थित जिला व सत्र न्यायाधीश,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, परिवार न्यायालय, तदर्थ अपर सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी व मुंसफ कोर्ट में पहुंचकर कार्रवाई का निरीक्षण किया. इसके पश्चात जिला विधिक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के आमंत्रण पर निरीक्षी न्यायाधीश विधिक संघ के कार्यालय पहुंचे,जहां पर विधिक संघ के सदस्यों ने अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में माला पहनाकर उनका स्वागत किया. निरीक्षण के दौरान पूरे व्यवहार न्यायालय परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था दिखी. सभी न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता और सुरक्षाकर्मी अपने-अपने ड्रेस में न्यायालय परिसर में दिखे. निरीक्षण के दौरान पूरे व्यवहार न्यायालय परिसर में साफ -सफाई की उत्तम व्यवस्था देखी गयी. मौके पर प्रभारी न्यायाधीश मो. ए करीम समेत सुरक्षा बल के दर्जनों जवान मौजूद थे.
निरीक्षी न्यायाधीश ने किया न्यायालय व जेल का निरीक्षण
जमुई: पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायाधीश विकास जैन ने बुधवार को जमुई व्यवहार न्यायालय स्थित जिला व सत्र न्यायाधीश,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, परिवार न्यायालय, तदर्थ अपर सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी व मुंसफ कोर्ट में पहुंचकर कार्रवाई का निरीक्षण किया. इसके पश्चात […]
