शक्षिा में शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर कार्यशाला

शिक्षा में शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर कार्यशाला फोटो : 5( कार्यशाला को संबोधित करते अतिथि) जमुई . जिले के खैरा प्रखंड के सिंगारीटांड गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगारीटांड के प्रांगण में युवा विकास समिति की ओर से शिक्षा में शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ प्लस […]

शिक्षा में शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर कार्यशाला फोटो : 5( कार्यशाला को संबोधित करते अतिथि) जमुई . जिले के खैरा प्रखंड के सिंगारीटांड गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगारीटांड के प्रांगण में युवा विकास समिति की ओर से शिक्षा में शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ प्लस टू धनराज सिंह उच्च विद्यालय, सिंगारीटांड के प्रभारी प्राचार्य मो इम्तियाज आलम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी और पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य मो आलम ने कहा कि शिक्षा हमें समाज में एक जिम्मेवार नागरिक बनने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करती है, क्योंकि शिक्षा के बगैर मानव जीवन अधूरा है. अशिक्षित मनुष्य पशु के समान है और समाज में वह महत्वहित बन कर रह जाता है. उन्होंने कहा कि हमें छात्रों और युवाओं को आरंभ से ही जनोपयोगी तथा व्यवहारिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करना चाहिए. वरिष्ठ शिक्षक दुर्गेश सिंह व रामशरण मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के बगैर मानव के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. प्रत्येक व्यक्ति को कठिन से कठिन मेहनत कर ऊंची से ऊंची शिक्षा हासिल करनी चाहिए. समाज में रहने वाले लोगों की शिक्षा में शत प्रतिशत भागीदारी के लिए हम सबों को पूरी तरह से जागरूक और सजग होना पड़ेगा. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक परशुराम चौधरी, शिक्षक संजय मंडल, रूबी कुमारी, सुभाष चौधरी, क्लब के सचिव शैलेश कुमार, समाजसेवी बालगोंविद साव, मोनु कुमार, आलोक कुमार, रेखा कुमारी, कोमल कुमारी, रवि प्रकाश, विजय कुमार, आशुतोष कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >