बतायी गयी अक्षर ज्ञान देने की विधि

लखीसराय: सोमवार से नया बाजार स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में मुख्यमंत्री झुग्गी झोपड़ी महिला साक्षरता योजना के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाने को लेकर शिक्षकों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी बसंत कुमार, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह व […]

लखीसराय: सोमवार से नया बाजार स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में मुख्यमंत्री झुग्गी झोपड़ी महिला साक्षरता योजना के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाने को लेकर शिक्षकों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी बसंत कुमार, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह व सचिव रामभरोसी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता बीइओ कैलाश प्रसाद ने की. मौके पर संघ के परीक्षा सचिव सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रशिक्षण शिविर में शहरी क्षेत्र के कुल पांच संकुल हसनपुर, पीबी, कवैया, किऊल बस्ती व बालगुदर की शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया. प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में जयमाला कुमारी, रंजू कुमारी, प्रतिमा, राजेंद्र महतो उपस्थित थे. शिविर में उपस्थित महिला शिक्षिकाओं को आइटीसीएल के तहत निरक्षरों क ो साक्षर बनाने की विधि बतायी गयी. इस दौरान अंक को कैसे लिखा जाये, इसकी विधि बतायी गयी. इसके साथ ही अक्षर को कैसे लिखा जाये व उच्चरण किस प्रकार किया जाये, विस्तार पूर्वक बताया गया. प्रशिक्षण समाप्ति के बाद इन शिक्षिकाओं के द्वारा झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली निरक्षरों को साक्षर बनाने का कार्य किया जायेगा. विभाग के द्वारा लखीसराय जिले में 670 केंद्र बनाये जाने का प्रस्ताव आया है. लेकिन शहरी क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी व महिला शिक्षिकाओं की कमी को देखते हुए अभी मात्र 75 शिक्षिकाओं को ही प्रशिक्षण दिया जा सका. वहीं शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही शिक्षिकाओं ने बताया कि उन लोगों से सुबह 9 बजे से 4 बजे तक विद्यालय में पढ़ाते हैं. उसके बाद वे निरक्षरों को कैसे और कब साक्षर बनाने का कार्य करेंगी, यह समझ में नहीं आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >