सूर्यगढ़ा के सात बाल वैज्ञानिकों को मिला इंस्पायर्ड अवार्ड

सूर्यगढ़ा के सात बाल वैज्ञानिकों को मिला इंस्पायर्ड अवार्डमेदनीचौकी. लखीसराय में आयोजित दो दिवसीय इंस्पायर्ड अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी 2015 में जिले में चयनित 15 बाल वैज्ञानिकों में से सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के सात प्रतिभागी शामिल हैं. जिनमें प्लस टू विद्यालय अमरपुर के प्रद्युम्मन कुमार, पब्लिक हाई स्कूल सूर्यगढ़ा के ज्योतिष कुमार, प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल […]

सूर्यगढ़ा के सात बाल वैज्ञानिकों को मिला इंस्पायर्ड अवार्डमेदनीचौकी. लखीसराय में आयोजित दो दिवसीय इंस्पायर्ड अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी 2015 में जिले में चयनित 15 बाल वैज्ञानिकों में से सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के सात प्रतिभागी शामिल हैं. जिनमें प्लस टू विद्यालय अमरपुर के प्रद्युम्मन कुमार, पब्लिक हाई स्कूल सूर्यगढ़ा के ज्योतिष कुमार, प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल सूर्यगढ़ा के विकास कुमार, उमवि कांकड़ सलेमपुर के सृष्टि कुमारी, उमवि गोपालपुर के सुरूचि कुमारी, मवि रामपुर की छाया भारती शामिल हैं. प्रखंड प्रमुख नीता देवी ने चयनित प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. उक्त बाल वैज्ञानिक 10-11 नवंबर को पटना में आयोजित होनेवाली राज्यस्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी में भाग लेंगे.मिंटू व आस्था का 23 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2015 के लिए चयनफोटो- 02चित्र परिचय: चयनित प्रमाण पत्र के साथ मिंटू मेदनीचौकी. बिहार शरीफ में आयोजित राज्य स्तरीय 23 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2015 के लिए प्लस टू हाइस्कूल अमरपुर की आस्था राज तथा पब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा के मिंटू कुमार का चयन किया गया है. दोनों चयनित प्रतिभागी आगामी 19 से 22 नवंबर को एससीइआरटी केंद्र महेंद्रू पटना में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे. उसके बाद वे राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे. इसकी सूचना प्लस टू हाइस्कूल अमरपुर के डाॅ किरण विभाष्कर तथा पब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा के रविशंकर कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >